परिचय : राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ का उदय वर्ष १९९८ को हुआ । इससे पूर्व पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ अलग अलग संगठनो में विभाजित था । वर्ष १९९८ में पांचवे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हुयी जिसमे पशुपालन विभाग के अधिकारी – कर्मचारी अन्य विभागों की तुलना में पिछड़ गये । तत्समय पशु चिकित्सा कर्मचारियों के चार संगठन थे, परन्तु सही मायने में सभी शक्तिविहीन थे । समय की मांग थी की अधिकारी – कर्मचारी साझा आंदोलन का बिगुल बजायें । कुछ परम्परावादी संघो ने इस समन्वय का विरोध भी किया परन्तु प्रगतिशील विचारधारा वाले कर्मचारियों ने इसे आवश्यक समझा, इसकी परिणीति एक साझा संघर्ष समिति के रूप में हुयी |
अधिकारी – कर्मचारियों का संघर्ष ७४ दिवस तक चला जिसमे सम्पूर्ण शक्ति का उपयोग हुआ व परिणामस्वरूप सभी संवर्गो के प्रथम पदो के वेतनमानों में आशानुरूप वृद्धि हुयी । इस संघर्ष ने ही सभी कर्मचारियों को प्रेरणा दी जिसके कारण सभी संघो के स्वयंभू नेताओ को एक मंच एवं संघ बनाने के लिए विवश किया गया । कर्मचारियों के दबाव के कारण आधारविहीन नेताओ को इस अवधारणा को स्वीकार करना पड़ा । सभी के सामूहिक निर्णय से “राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ” की स्थापना हुयी, जो मूर्त रूप से आज हमारे सामने है|
प्रदेश में अन्य विभागों में क्रियाशील घटक संगठनो में हमारा संघ उदाहरण है एवं अन्य संवर्गो के लिए वर्तमान में प्रेरणादायी है क्योंकि स्वस्थ एवं स्वच्छ लोकतान्त्रिक मूल्यों का यह जिवंत उदाहरण है |
राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ का नेतृत्व इन साथियो ने किया ।
कार्यकाल | प्रदेशाध्यक्ष | प्रमुख महामंत्री |
---|---|---|
1. | श्री सुरेन्द्र सिंह नाथावत | श्री कल्याण मल सैनी |
2. | श्री श्याम सुन्दर व्यास | श्री के. के. गुप्ता |
3. | श्री श्याम सुन्दर व्यास | श्री के. के. गुप्ता |
4. | श्री सुरेन्द्र सिंह नाथावत | श्री के. के. गुप्ता |
5. | श्री अजय सैनी (वर्तमान) | श्री अर्जुन शर्मा (वर्तमान) |
राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ का उद्देश्य पशु चिकित्सा कर्मचारियों का कल्याण, पशु धन का संवर्धन एवं पशुपालक का उत्थान है, संघ इन सभी उदेश्यों के लिए कटिबद्ध है एवं संघर्षरत है ।
यह उल्लेखनीय है की पशुपालन विभाग के अधीन संचालित लगभग २५०० पशु चिकित्सा संस्थाओ का स्वतंत्र रूप से सफल संचालन की जिम्मेदारी इसी संवर्ग पर है तथा विभाग की सकल भौतिक प्रगति का लगभग ८० प्रतिशत हिस्सा इसी संवर्ग से है । आगामी दिवसों में सभी साथियो के सकारात्मक एवं प्रगतिशील विचारों व अनुभवों को संकलित कर कर्मचारी कल्याण एवं विभागीय उन्नति के नए आयाम स्थापित किये जावेंगे| सभी साथियो के सहयोग एवं पराक्रम से संघ निरंतर प्रगति करता रहे यही शुभेच्छा है |